फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के लिए अंतिम समय तक करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। पीसीएस में चयनित रोशनी यादव का मथुरा स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वागत किया गया। दशमड़ा गांव की रोशनी का चयन उप जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। वर्तमान में वह सहायक अध्यापक के रूप में सिद्धार्थ नगर में कार्यरत हैं। रोशनी ने कहा कि हमने इसी विद्यालय में शिक्षा पाई है। यह हमारे शिक्षकों का आशीर्वाद है कि मैंने तीन बार पीसीएस की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन साक्षात्कार में पिछड़ गई। इससे बावजूद हार नहीं मानी और लक्ष्य को हासिल किया। मेरा मानना है कि अंतिम समय तक प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यालय या शिक्षक मार्गदर्शन करते हैं। राजाराम यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, अंजुला यादव, त्रिलोकी नाथ, अमित कुमार, आशा यादव, आशीष कुमार, हीरालाल, रण बहादुर यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें