फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर बनी युमना खान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। एमए सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमुडी शाहगढ़ का वार्षिकोत्सव रविवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से शमा बांध दिया। वहीं, परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक नफीस अहमद ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चे देश का कर्णधार हैं। देश की सुरक्षा, अखंडता और समरसता की भावना बचपन से ही भरी जानी चाहिए। यह काम समाज और राष्ट्र के निर्माता शिक्षको के कंधों पर है। आज के हालात को देखते हुए बच्चों में देश प्रेम की भावना बचपन से ही भरी गई तो आगे चल कर सशक्त समाज का निर्माण होता है। यही बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं। विशिष्ट अतिथि आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद मिर्जा बेग ने कहा कि बच्चे कोरे कागज के समान हैं। कागज पर खूबसूरत तस्वीर बनाना कलाकार का काम हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। यदि सफर करते समय कोई खतरा महसूस हो तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर युमना खान और बेस्ट टीचर्स ऑफ द ईयर का पुरस्कार सफिया खान को दिया गया। अध्यक्षता प्रबंधक हाजी मोबीन अहमद और संचालन नदीम अहमद ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद असद, मनोज प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, मनीष सिंह, आरिफ खान, अरशद, अजय पांडेय, बेलाल आजमी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें