फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 सह केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। यूपी बोर्ड परीक्षा में 46 केंद्रों पर सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसमें 31 सह केंद्र व्यवस्थापक अब तक परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी को नहीं पहुंचे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने इनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 304 परीक्षा केंद्रों में 46 केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्था के तहत शिक्षा विभाग ने केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सह केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की थी। पहले दिन की परीक्षा में एक भी सह केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्र पर नहीं पहुंचा था। डीआईओएस के निर्देश के बाद मात्र 15 सह केंद्र व्यवस्थापक ही केंद्रों पर पहुंचे। 31 सह केंद्र व्यवस्थापक अब तक अपनी ड्यूटी को नहीं पहुंचे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों को उनका वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। आगे भी यदि सह केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित रहेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें