फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से डर कर कर रहे डरबंधन : नंदकिशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र सरकार के विकास कार्य देखकर विरोधी पार्टियां घबरा गई हैं। इसी डर से पार्टियां गठबंधन कर रही हैं। जिनके कभी विचार नहीं मिलते थे वो साथ आ गए हैं। ये गठबंधन नहीं डरबंधन है। ये बातें शनिवार को करतालपुर में भाजपा की सेक्टर बैठक में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि दुनिया के सबसे बड़े दल के कार्यकर्ता हैं। हमारे पास सबसे ईमानदार, कर्मठ व प्रभावशाली नेतृत्व है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से मंडल के तीन जनपदों आजमगढ़, बलिया, मऊ की सेक्टर बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरणा लेकर गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। जन-धन योजना के तहत 33 करोड़ गरीबों के खाते बैंकों में खुलवाए और उनको दो लाख का दुर्घटना बीमा दिया। साढ़े छह करोड़ गरीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया। दस करोड़ परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा दिया। हमारी सरकार ने गरीबों को शौचालय निर्माण के लिए सहयोग राशि दी। वन रैंक वन पेंशन की सैनिकों की दशकों पुरानी मांग पूरी की। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया तो गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। जबकि गरीबों के नाम पर योजनाएं बनाकर 85 फीसदी पैसा कांग्रेस के बिचौलिए खा जाते थे। क्षेत्रिय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हर बूथ पर हमारे 21 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम है। दो मार्च तक पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। आठ फरवरी को महाराजगंज में बूथ सम्मेलन, 26 फरवरी को कमल ज्योती- संकल्प अभियान, दो मार्च को पूरे देश में विधानसभा स्तर पर बाइक रैली होगी। क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष बलिया विनोद दूबे, जिलाध्यक्ष मऊ दुर्ग विजय राय, विनोद पांडेय, सांसद नीलम सोनकर, सांसद बलिया भरत सिंह, सांसद हरि नरायन राजभर, सांसद रविंद्र कुशवाहा, सहजानंद राय, अजय सिंह गौतम, विनोद राय, नरेंद्र सिंह, घनश्याम पटेल, डा. श्याम नारायण सिंह, श्रीराम सोनकर, फागू चौहान, रामपाल सिंह, पंकज कौशिक, ध्रुव सिंह, हरीश तिवारी, जगत नारायण गौड़, ऋषिकांत राय सतेन्द्र राय, पंकज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें