फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर जमा किया गया उपभोक्ताओं का विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। विद्युत समाधान योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओं और किसानों को 100 प्रतिशत सर चार्ज की छूट और रजिस्ट्रेशन का अंतिम समय 31 जनवरी तक निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन के बाद मार्च तक बिल जमा करने का समय दिया जाएगा। विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर के परिसर में मंगलवार को विद्युत समाधान दिवस कार्यक्रम के तहत समस्त उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन पर भारी छूट दी जा रही है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर का निरीक्षण करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं से कहा कि निर्धारित समय 31 जनवरी तक बिल के सर चार्ज को छोड़कर शेष राशि को जमा कर दें। वह चाहें तो एकमुश्त या किश्तों में बकाए का भुगतान कर सकते हैं। उनके ऊपर कोई सर चार्ज और पेनाल्टी नहीं लगेगी। इस मौके पर एसडीओ मनोज वर्मा, जेई आशुतोष कुमार, संजीवन लाल, जयप्रकाश, धर्मेंद्र चौहान, मुक्कू लाल, राम सुमार प्रजापति, राजेश विश्वकर्मा, प्रमोद गौड़, सोनू सरोज, गिरीश चंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें