फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीओ और एडीओ कोआपरेटिव से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हो रहे शौचालय निर्माण की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को सीडीओ डीएस उपाध्याय ने अहरौला विकास खंड के सकरकोला गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सूचना के बाद भी एपीओ और एडीओ कोआपरेटिव अनुपस्थित रहे। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गांव में साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष जताया। गांव में जगह-जगह डस्टबीन रखे मिले। साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त मिली। उन्होंने गांव में अपूर्ण शौचालयों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने सभी सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में आवास और शौचालय अतिशीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जब सीडीओ गांव में पहुंचे तो एपीओ ओमप्रकाश यादव और एडीओ कोआपरेटिव संतोष मिश्रा अनुपस्थित मिले। जबकि उन्हें सीडीओ के आगमन और निरीक्षण की सूचना पहले ही दी गई थी। इस पर सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी विनोद यादव ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा। सीडीओ ने बताया कि गांव में साफ-सफाई की स्थिति ठीक मिली। सचिव संतोष कुमार द्वारा गांव में बेहतर कार्य किया गया है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विनोद यादव, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें