आजमगढ़। विद्युत प्रेषण खंड के अधिशासी अभियंता तबरेज ने बताया कि 33 केवी उपकेंद्र कंधरापुर से निर्गत11 केवी लाइनों और 33 केवी विद्युत उपकेंद्र भंवरनाथ से निकलने वाली 11 केवी कंधरापुर फीडर का शटडाउन रहेगा। इससे 10 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में पड़ने वाली 132 केवी आजमगढ़-कोयलसा लाइन के डायवर्जन के लिए लाइन का तार खींचने का कार्य चल रहा है।