फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड महासभा जल्द करेगी तहसीलदार का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक रविवार को सिधारी स्थित महादेव इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष भगवान प्रसाद गोंड एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार के कड़े निर्देश के बाद जिलाधिकारी बलिया और जनपद मऊ ने सभी तहसीलदारों को गोंड जाति की जनजाति का प्रमाणपत्र जल्द से जल्द जारी किए जाने का निर्देश दिया है लेकिन आजमगढ़ जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी सदर तहसीलदार द्वारा अभी तक आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इसके कारण गोंड महासभा ने सदर तहसील का घेराव जल्द किए जाने का निर्णय लिया है। महासभा के वरिष्ठ नेता पतरु गोंड ने कहा कि उच्च न्यायालय के 24 अगस्त 2018 के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी तहसीलदारों को जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाने का आदेश जारी किया है लेकिन तहसीलदार जिलाधिकारी के आदेश का अभी तक उल्लंघन करते चले आ रहे हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि जल्द ही रूपरेखा तैयार कर सदर तहसील का घेराव किया जाएगा। रामप्यारे गोंड, पप्पू गोंड, मनोज कुमार गोंड ने भी संबोधित किया। बैठक में छोटेलाल गोंड, जर्नादन गोंड, संतराज गोंड, लालबिहारी गोंड, संतोष गोंड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें