फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 टीमों को मिला प्रथम स्थान, मंडलीय रैली में लेंगी भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्वोदय महिला डिग्री कालेज घोरठ में चल रही उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स और गाइड्स की दो दिवसीय 29वीं जनपदीय रैली का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें 10 टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। ये टीमें 17 से 19 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली मंडलीय स्काउट गाइड रैली में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि प्राचार्य डायट अमरनाथ राय और विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार सिंह की देखरेख में समापन समारोह हुआ। दोनों ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं की सजाई गई झांकियों का अवलोकन किया। प्रत्येक दल के प्रमुखों से झांकियों के बारे में परिचय प्राप्त किया। रैली कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनका संचालन जिला प्रशिक्षण कमिनश्नर दिनेश सिंह ने किया। निर्णयाक की भूमिका में राम निवास यादव, चन्द्रशेखर राय, राजेश त्रिपाठी, अशोक कुमार वर्मा रहे। 10 टीमों ने प्रथम, 10 ने द्वितीय और चार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 10 टीमें जूहा स्कूल जाफारपुर, ग्राम समाज इंटर कालेज जयनगर, लाल बहादुर इंटर कालेज सलारपुर, गांधी इंटर कारलेज मालटारी, मुबारकपुर इंटर कालेज, जीजीआईसी आजमगढ़, शंकरजी इंटर कालेज कटवा गहजी, इंदिरा गांधी बालिका इंटल कालेज कोयलसा, निस्वा बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ मंडलीय रैली में प्रतिभाग करेंगी। 17 से 19 तक मंडलीय स्काउट गाइड रैली सर्वोदय महिला डिग्री कालेज में ही होगी। कमिश्नर स्काउट डा. अजीत कुमार सिंह ने राजेन्द्र प्रसाद यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीआईओएस डा. वीके शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद तिवारी, डा. सुधा सिंह, विनोद चतुर्वेदी, रामविनय यादव, अशोक कुमार वर्मा, श्रीराम राय, रामबदन यादव, मंगलदेव द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी, चन्द्रशेखर राय, प्रमोद दुबे, नरेन्द्र सिंह, राजेश राय, राम सजीवन पाण्डेय, डा. रणधीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें