फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव तैनाती स्थल पर योगदान न देने पर दो सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज विकास खंड के दो सफाईकर्मियों को जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा नई तैनाती दी गई थी। लेकिन दोनों के द्वारा उक्त ग्राम पंचायतों में अपना योगदान नहीं दिया गया। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एडीओ पंचायत बिलरियागंज ने पत्र के जरिए बताया कि सफाई कर्मी ओम प्रकाश यादव को ग्राम पंचायत बस्ती उगरपट्टी से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत भावारायपुर पट्टी टंडन राय में तैनात किया गया था। वहीं बस्ती उगर पट्टी में ही तैनात सफाईकर्मी दुर्गेश प्रसाद को श्रीनगर सियरहा में नवीन तैनाती दी गई थी। लेकिन दोनों ने नवीन तैनाती स्तल पर अपना योजदान नहीं दिया। जिसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए डीपीआरओ ने दोनों को निलंबित करते हुए विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत हरैया को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें