फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी का भी मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मुख्यालय पर महिला अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात महिला व परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने पीएचसी रानी की सराय व सीएचसी बरदह का भी औचक निरीक्षण किया। दोनों ही अस्पतालों पर दुर्व्यवस्थाओं का अंबार मिला। जिस पर मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी की फोन पर क्लास ली और कार्रवाई की चेतावनी दी। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार पीएचसी के जननी सुरक्षा वार्ड में मंत्री ने गंदगी देखी और भड़क उठी। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी आरएस मौर्या से लैब व दवाओं के बारे में जानकारी ली और साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एक मरीज ने रविवार को डॉक्टर को दिखाया, जिसे अस्पताल से दवा देने के बजाए बाहर की दवा लिखी मिली। ठेकमा संवाददाता के अनुसार जिला मुख्यालय से लौटते समय महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सीएचसी बरदह का भी औचक निरीक्षण किया। अस्पताल पर जहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला तो वहीं पूरे परिसर में दुव्र्यवस्था नजर आया। अस्पताल पर एक भी मरीज भर्ती नहीं था, सिर्फ वार्ड ब्वॉय व स्टाफ नर्स ही थे। रजिस्टर चेक करने पर कई डॉक्टरों के नाम लिखे दिखे। इस पर उन्होंने डॉक्टरों के बारे में पूछा तो ज्ञात हुआ कि सभी का स्थानांतरण हो चुका है मात्र एक डॉक्टर तैनात है जो आज नहीं आए है। इसके बाद तो मंत्री भड़क उठी और सीएमओ को फोन कर जम कर क्लास लिया। उन्होंने कहा कि जब स्थानांतरण कर दिया तो फिर दूसरे डॉक्टरों की तैनाती क्यो नहीं की। उन्होंने फोन पर ही सीएमओ को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें