फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन और वेतन समझौते पर केंद्र की नीतियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के हरंवशपुर स्थित गेस्ट हाउस में ग्रामीण बैंककर्मियों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीगण शामिल हुए। तीनों बैंकों के सम्मेलन में कई ठोस निर्णय लिए गए। पेंशन और वेतन समझौते पर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। मुख्य अतिथि यूपी ग्रामीण बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री वीके मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन वृद्धि के लिए सम्मानजनक धनराशि मुहैया न कराया जाना बैंकिंग उद्योग को प्रभावित करने की साजिश है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र तिवारी कुंदन ने केंद्र सरकार पर ग्रामीण बैंक कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गत 25 अप्रैल को ही वाणिज्यिक बैंकों के समान पेंशन का भुगतान ग्रामीण बैंककर्मियों को तीन माह के अंदर करने का आदेश दिया था। सरकार टाल मटोल का रवैया अपनाएं हुए है। संचालन प्रांतीय उपमहामंत्री चंदन दीक्षित ने किया। इस मौके पर सुख सागर, अमीर अहमद, सतीश श्रीवास्तव, गिरीश राय, अरुण कुमार सिंह, शिवशंकर पांडेय, हरेन्द्र अस्थाना, बदरे आलम, सुभाष श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें