फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत रक्षा दल ने महान विभूतियों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई और पौधरोपण अभियान के क्रम में शुक्रवार को चौथे दिन एकात्म मानववाद के प्रणेता, चिंतक, संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिविल लाइंस चौक स्थित प्रतिमा की साफ-सफाई की। अंबेडकर पार्क में पौधरोपण किया गया। इस दौरान हिन्दी के प्रख्यात गीतकार गोपाल दास नीरज के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। प्रमुख रूप से मो. अफजल, निशीथ रंजन तिवारी, प्रदीप मौर्या, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, जावेद अंसारी, धीरजी श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, रामजनम निषाद, आशीष मिश्रा, मनीष कृष्ण, प्रदीप चौहान, धर्मवीर विश्वकर्मा लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें