फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए लगाई गई 3494 शिक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के बाद अब मूल्यांकन की कवायद में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाये गए है, जिस पर 3494 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 17 मार्च से पूरे प्रदेश में मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को पूरी तरह से समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद कापियों के मूल्यांकन की कवायद में शिक्षा विभाग जुट गया। डीआईओएस कार्यालय से जिले में छह विद्यालयों का नाम बोर्ड को भेजा गया था। जिसमें चार का चयन बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र के रूप में किया। इन चार केंद्रों पर कुल 3494 शिक्षकों की ड्यूटो बतौर परीक्षक लगाई गई है। डीएवी इंटर कालेज और इंटर कालेज सठियांव पर हाईस्कूल की कापियां जांची जाएंगी। डीएवी पर 1113 और इंटर कालेज सठियांव पर 927 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। इसी क्रम में शिब्ली इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट के कापियों का मूल्यांकन होगा। शिब्ली पर 584 और जीजीआईसी पर 972 शिक्षक कापियां जांचेगे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने सभी मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को तैयारियां समय से पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि सीसी टीवी की निगहबानी में मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उपनियंत्रक, डीएचई और परीक्षकों की भी तैनाती कर दी गई है। उन्होंने सभी उपनियंत्रकों, डीएचई और परीक्षकों को निर्देशित किया है कि 16 को अपने तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर 17 मार्च की सुबह संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर ड्यूटी ग्रहण कर लें। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्र पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। सभी परीक्षक अपने प्रधानाचार्य से नियुक्ति पत्र सत्यापित कराने के बाद ही मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे। जो भी परीक्षक ड्यूटी पर अनुपस्थित रहेगा उसका वेतन रोकने के साथ ही संबंधित विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति बोर्ड से कर दी जाएगी। इतना ही नहीं यदि किसी परीक्षार्थी की कापी में आपत्ति जनक बाते लिखी मिलती है तो उसे प्रचारित करने पर भी रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें