आजमगढ़। पूर्वांचल विद्युत ठेकेदार वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को सीबी सिंह के नेतृत्व में मुख्य अभियंता (वितरण) से समस्याओं को लेकर वार्ता की। ठेकेदारों ने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो सभी श्रमिकों को परिचालन और अनुरक्षण कार्य से हटा लिया जाएगा। जिला अध्यक्ष सीबी सिंह ने कहाकि परिचालन एवं अनुरक्षण के अनुबंध की समय सीमा को बढाने के लिए कई बार वार्ता हुई, लेकिन अभी तक समय विस्तारित करने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।इजिससे ठेकेदारों में रोष व्याप्त है। समय विस्तारित न होने से कर्मचारियों का वेतन, ईपीएफ आदि देने में परेशानी हो रही है। समय सीमा को नहीं बढ़ाया गया तो 17 मार्च से कर्मचारियों को कार्य से हटा लिया जाएगा। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, पंकज सिंह, साधू सिंह, सुधीर सिंह, अश्वनी कुमार, खाबर आलम, वैभव सिंह, सुरेन्द्र चौहान, अब्दुल रब, राणा संत विजय सिंह, डब्बू यादव, चन्द्रभान यादव, रघुवंश यादव, राहुल राय, संजय सोनकर, गजेन्द्र प्रताप सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विपिन सिंह, संजय राय, राजेन्द्र मौर्य आदि ठेकेदार मौजूद रहे।