सरायमीर/फरिहां। स्थानीय बाजार में मंगलवार को दिन में खाद्य विभाग के छापेमारी की अफवाह किसी ने फैला दी। कुछ ही देर में यह अफवाह पूरे कस्बे में फैल गई। जिसका परिणाम यह हुआ कि मिठाई और किराना के दुकानदारों ने धड़धड़ा अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। खाद्य विभाग की छापेमारी की अफवाह के चलते बंद हुई दुकाने देर शाम तक बंद रही। खाद्य विभाग के छापेमारी की अफवाह फरिहां बाजार में भी रही, जिसके चलते यहां भी दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी थी। शाम पांच बजे के बाद इक्कर-दुक्का मिठाई और किराना की दुकान खुली।
वहीं मार्टीनगंज में तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में होली के मद्देनजर खाद सुरक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम पांच मिठाई की दुकानों से नमूने भरे। टीम के आने की जानकारी मिलते ही धड़ाधड़ दुकानें बंद हो गईं। नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव और खाद सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद, दिवेश मिश्रा की टीम ने मार्टिनगंज बाजार में बुद्धू मोदनवाल की दुकान पर पहुंची। इसके बाद कुशलगांव, दीदारगंज, पुष्पनगर सिकरौर, सहवरी, छित्तेपुर, नोनारी बाजार से सैंपल लिए गए।