फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर चिकित्सक हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के ंद्र पर पूर्व में तैनात स्टाफ नर्स द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके गौतम से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के विरोध में गुरुवार को मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने सीएचसी के मुख्य गेट के सामने धरना दिया। बाद में लखनऊ-बलिया मार्ग को जाम कर दिया। चिकित्सकों की हड़ताल और मेडिकल हाल बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसीलदार जंगबहादुर यादव और कोतवाल रामायण सिह के आश्वासन पर आधे घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके गौतम ने कहा कि पुलिस की ओर से स्टाफ नर्स अनंत राय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है, लेकिन लापरवाही के चलते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस दौरान डाक्टरों ने विरोध में काम कामकाज बंद रखा। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिश चंद गौतम ने अनंत राय की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सभी मेडिकल हॉल बंद थे। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लगभग आधे घंटे तक वाहन शबाना रोड से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें