फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति लाउडस्पीकर न बजाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली परिसर में बुधवार को एसडीएम सगड़ी रवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मंदिर के पुजारी, मस्जिदों के मौलवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को एसडीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी दशा में 20 जनवरी के बाद अवैध तरीके से लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया जाएगा। सिर्फ वही लाउडर बजेंगे। जिसके लिए अनुमति दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अनुमति लेने वालों को भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनका लाउडस्पीकर नहीं बजेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शादी विवाह, धार्मिक पूजा, मीटिंग, आदि में भी लाउडस्पीकर बजाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि कोई बगैर अनुमति लिए ही बजाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज 55 डीसीएमएल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ताकि इसके जरिए किसी अन्य को कोई दिक्कत या परेशानी न हो। बैठक में दरोगा कमलनयन दुबे, उमेश कुमार, प्रधान जितेंद्र राय, सुभहान खान, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार, मुकेश राय, श्रीनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें