फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को गतिशील बनाने पर हुआ विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री और काशी प्रांत प्रभारी अरुण सिंह साधू और मंडल प्रभारी विष्णुकांत चौबे ने संगठन को गतिशील बनाने और प्रदेश कार्यकारिणी की फरवरी माह में बैठक कराए जाने पर विचार किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और नगर प्रभारी के पद नंद कुमार बरनवाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। मंडल प्रभारी विष्णुकांत चौबे ने बताया कि 31जनवरी को गुरेहथा में जिला उपाध्यक्ष रामचंद बौद्ध के यहां खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी हलधर दूबे, महामंत्री दुर्गा प्रसाद गुप्त, आदित्य वर्मा, प्रियहंस , ओम प्रकाश सिंह, रामाकांत राजभर, त्रिपुरारी राय, राजेश चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें