फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक और पूर्व ब्लाक प्रमुख के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। क्षेत्र के प्रथम ब्लॉक प्रमुख रहे अवध प्रताप यादव का उनके आवास पर रविवार की भोर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अवध प्रताप यादव आजादी के बाद अतरौलिया के प्रथम ब्लाक प्रमुख रहे। उनका कार्यकाल 1957 से 1967 तक था। अवध प्रताप यादव का बता दे कि 101 वर्ष की आयु में निवास स्थान भगवानपुर मदियापार में सुबह लगभग चार बजे निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार अंबेडकरनगर के चांडीपुर घाट पर किया गया। इस मौके पर जगदीश पांडेय, चंद्रजीत यादव, जयप्रकाश यादव, मिथिलेश सिंह आदि लोग थे। वहीं, बसपा नेता रामचंद्र जायसवाल के आवास पर पूर्व विधायक दयाराम भास्कर और पूर्व प्रमुख अवध प्रताप यादव के निधन पर शोक सभा की गई।फूलचंद यादव, वीरेंद्र पांडे, देव नारायण मिश्र, रमेश यादव, रविंद्र भारती, चंद्रदेव भारती, राजमणि गौतम, सहित आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें