आजमगढ़। सरस्वती हॉयर एजुकेशन एंड टेक्नीकल कालेज ऑफ इंजीनियरिंग वाराणसी के तत्वाधान में रविवार को प्रतिभा निकेतन स्कूल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा कुछ दिनों पूर्व आयोजित सरस्वती टैलेंट क्वेस्ट के विजेता प्रतिभागियों में लैपटॉप, टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए गए। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया। पहले स्थान पर आए छात्र को लैपटॉप, दूसरे स्थान पर आए दो छात्रों को टेबलेट व तीसरे स्थान पर रहे पचास छात्रों को स्मार्ट फोन दिया गया। आयोजक प्रणव कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी प्रतिभागी छात्रों को संस्थान प्रमाण पत्र दे रही है। इसके साथ ही इन छात्रों को प्रवेश के समय पच्चीस हजार की छात्रवृत्ति भी सरस्वती ट्रस्ट की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रमाकांत वर्मा समेत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।