फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने ईओ कार्यालय में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो/मुबारकपुर। नगरपालिका परिषद मुबारकपुर कार्यालय में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कंप्यूटर कार्यालय के सारे उपकरण अपने कार्यालय में रखकर ताला बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सभासदों और अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय में दूसरा ताला भी जड़ दिया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि और सभासदों का कहना है कि नगर पालिका परिषद मुबारकपुर कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में गजनफर हुसैन अंसारी और आमिर पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में काम कर रहे थे। कार्यकाल समाप्ति के बाद प्रशासनिक अधिकारी ईओ ने आमिर को हटाकर उनके स्थान पर फैसल को रख लिया, लेकिन गजनफर अपने पद पर बरकरार रहे। इसी बीच शासन से कई सूचनाएं आईं, लेकिन दोनों कंप्यूटर आपरेटरों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन करीमुन्निशा अंसारी या उनके प्रतिनिधि को नहीं बताई। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद 23 दिसंबर को शासन से आदेश आया था कि चेयरमैन का हस्ताक्षर बैंक में अपडेट करवाया जाए, लेकिन दोनों कंप्यूटर आपरेटरों ने इस आदेश को छिपा दिया। यही नहीं और कई अहम आदेश भी नहीं बताया। जिस पर वह खुद पुराने कंप्यूटर आपरेटर गजनफर हुसैन अंसारी और मो. नाजिम को सोमवार को उनके स्थान पर रख दिया और दूसरे दिन मंगलवार को उक्त दोनों आपरेटर कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी बीच कंप्यूटर रूम में जैसे ही ईओ आईं और उन दोनों ऑपरेटरों को देखा वह आगबबूला हो गईं। उन्होंने कंप्यूटर का सीपीयू उठाकर अपने कक्ष में रखा और ताला बंद करके चली गई। जब इसकी सूचना पालिकाध्यक्ष और अन्य सभासदों को लगी तो वह कार्यालय पहुंचे और ईओ कार्यालय में एक और ताला लगा दिया।
000000
कार्यालय में पहुंचकर मैंने देखा कि कंप्यूटर रूम में बाहरी लड़के बैठे हुए थे, जिनकी मुझे कोई जानकारी नहीं। इस समय स्वच्छता मिशन के तहत कार्य चल रहा है। जिसमें सारा डाटा कंप्यूटर सीपीयू में लोड है। कहीं यह गायब न कर दें, जिसे देखते हुए मैंने सीपीयू को उठाकर अपने कक्ष में रख ताला बंद कर दिया। -प्रतिभा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें