फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद एडीएम ने रोका शिक्षकों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाविद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को श्रीदुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में उच्च न्यायालय और उच्च शिक्षा निदेशक इलाहाबाद द्वारा 10 नवंबर 2017 को दिए गए आदेश के बाद भी प्रभारी प्राधिकृत नियंत्रक द्वारा वेतन रोके जाने पर शिक्षकों ने रोष जताया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक सम्मान का भूखा होता है। शिक्षकों का वेतन रोका जाना अपर जिलाधिकारी का गैर जिम्मेदराना रवैए को दिखाता है जिसे संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षा निदेशक के स्पष्ट निर्देश के बावजूद शिक्षकों का वेतन किन परिस्थितियों में रोका जा रहा है पूरा प्रकरण समझ से परे है। इसे हर हाल में स्पष्ट करना होगा अन्यथा शिक्षक संघ लामबंद होकर अग्रिम रणनीति तैयार करेगा। महामंत्री डा. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुपालन में सभी नवागत शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया गया। लेकिन अपर जिलाधिकारी वित्त न तो उच्च न्यायालय और न ही शिक्षा निदेशक के आदेश को मान रहे हैं। जिसके कारण शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र दुबे, सहमंत्री डा. राजीव त्रिपाठी, डा. ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, डा. मुकुल पांडेय, डा. रामाश्रय शर्मा, डा. दुर्गावती उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें