फूलपुर/मेजवां। चेयरमैन आफ माइनारटीज कमीशन दिल्ली डा. जफरूल इस्लाम खां ने कहा कि तालीम ही ऐसी चीज है, जिससे हमारी कौम आगे बढ़ सकती है। जब तक सौ फीसदी लोग तालीम याफ्ता नहीं होंगे, तब तक इसे विकास नहीं कहा जाएगा। उक्त बातें उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को फदगुदिया स्थित हेरा पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन पर कहीं। कहा कि आजमगढ़ के लोगों को यूनिर्विसिटी की स्थापना के लिए आवामी तहरीक शुरू करनी होगी। कार्यक्रम को संस्थापक तारीक आजम, महमूद अहमद, अबू यासिर, मनोज झा, डा. अब्दुल रफी, डा. मो. खालिद, डा. जहीरूद्दीन, मुश्ताक अहमद ने भी संबोधित किया। इसके पहले बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। मुशायरे का भी आयोजन किया गया। इसकी लोगो ने खूब तारीफ किया। संचालन शादात सुहैल ने किया। इस मौके पर शाहआलम, अबुल फैज, सरवर अली, सादिक, मो, अजीम, शाहिद अहमद, एजाज अहमद थे।