फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालय के निरीक्षण में नहीं मिले छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के बाजार गोसाई स्थित श्री हरिहर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की जांच करने के लिए शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जा धमके। विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला मिले। लेकिन मौके पर कोई छात्र उपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा रौनापार पुलिस के साथ नायब तहसीलदार सगड़ी को लेकर श्री हरिहर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजार गोसाईं पहुंचे। विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला अपने कमरे में थे। उनकों इस तरह से अचानक पहुंचा देख वह हड़बड़ा गए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने आवश्क कागजातों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधक सीताराम रस्तोगी को बुलाकर वार्ता किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो सहायक अध्यापक और एक प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति होनी है। जिसके लिए उन्हें 27 अक्टूबर की सूचना पत्र द्वारा दी गई थी। प्रबंधक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बताया कि यह पत्र फर्जी है इस पर हमारा हस्ताक्षर नहीं है। मौके पर छात्रों की संख्या को नगण्य देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जब छात्र ही नहीं है तो शिक्षक की नियुक्ति का क्या औचित्य हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने कहा कि आज विद्यालय में सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य के चुनाव के लिए उन्हें पत्र मिला था। इसलिए वह वहां गए थे। लेकिन जब विद्यालय में छात्र ही नहीं है तो शिक्षक की नियुक्ति का क्या मतलब है। वहीं प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर नियुक्ति को लेकर उत्पीणन करने का आरोप लगाया और कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन्हें जेल भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें