आजमगढ़ (ब्यूरो)। दीपावली से पहले मंगलवार को पडने वाले धनतेरस के त्यौहार के समय खरीदारी करने वालों की शहर में भारी भीड़ रहती है। दूकानदार अपनी-अपनी दूकानों के बाहर सामान सजाकर बेचते हैं। इस दिन सुबह से ही शहर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए मंगलवार को शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि वैसे तो शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। लेकिन धनतेरस को देखते हुए शहर के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। छोटे वाहन जैसे शहर के बाहर होते हुए गुजरते हैं। उसी तरह से आएंगे और जाएंगे।