फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैयारियों के बाद भी नहीं हुआ शपथग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। विकास खंड मार्टीनगंज के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण सोमवार को तीसरे बार भी नहीं हो सका। शपथग्रहण न होने से आक्रोशित बीडीसी और प्रधानों ने हंगामा करते हुए ब्लॉक के सामने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने कुछ ही देर में लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवा दी। ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह ब्लाक परिसर में धरने पर बैठ गए। साथ ही शपथ ग्रहण न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए 13 अगस्त को चुनाव हुआ। ठाकुर मनोज सिंह ने चुनाव जीत लिया। 24 अगस्त को शपथ ग्रहण होना था। लेकिन शपथ ग्रहण से पूर्व ही उसे वाराणसी जिले के एक अदालत से वारंट जारी होने की बात कहते हुए गिरफ्तारी के लिए तलाश करने लगे। भय के चलते मनोज नहीं आए। इसके बाद सात सितंबर को ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन इस बात भी मनोज को पुलिस शपथ ग्रहण से पहले ही ढूंढने लगी और शपथ ग्रहण नहीं हो सका। सुप्रिम कोर्ट के निर्देश पर डीएम ने तीसरी बार 16 अक्तूबर को दिन में एक बजे शपथ ग्रहण करने का दिन निर्धारित किया था। साथ ही एसडीएम मार्टीनगंज और बीडीओ मार्टीनगंज को इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया। सोमवार को विकास खंड के 96 वीडीसी और 72 गांव के प्रधान सभी ब्लाक के मीटिंग हाल में मौजूद रहे। दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण होने की वजह से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज बिसंह भी पहुंच गए। लेकिन एसडीएम किसी आवश्यक कार्य से जिला मुख्यालय चले गए और शपथ ग्रहण आज भी नहीं हो पाया। एसडीएम के जाने के बाद सभी बीडीसी और प्रधान हंगामा करते हुए ब्लॉक के सामने सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में जाम को समाप्त करा दिया। इसके बाद ठाकुर मनोज सहित अन्य लोग ब्लाक परिसर में धरने पर बैठ गए और शपथ ग्रहण कराने की मांग करने लगे। लेकिन एसडीएम के जाने के बाद बीडीओ ने भी हाथ खड़े कर दिया। ठाकुर मनोज ने चेतावनी दी है कि अगर शपथ ग्रहण नहीं कराया गया तो मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि किसी आवश्यक कार्य से एसडीएम मार्टीनगंज जिला मुख्यालय चले गए। जिसकी वजह से शपथ ग्रहण नहीं हो सका। पुलिस की तरफ से सुरक्षा की सारी तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें