फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से छुटकारा पाने के लिए कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कुंवर सिंह उद्यान में मंगलवार को आयोजित योग शिविर में योग मंच के जय श्री यादव ने दर्द से पीड़ित लोगों को निजात पाने के लिए योग में कमर दर्द के लिए मर्कटासन सेतुबंध आसन, घुटने के दर्द के लिए कपालभाति प्राणायाम, सिर दर्द के लिए अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया। योग मंच के रवि प्रकाश यादव ने बताया कि यदि हर रोज 15 मिनट कपालभाति, 15 मिनट अनुलोम विलोम आसन और प्राणायाम करने से शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले दर्द से निजात पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा सरल और सुगम साधन है जिससे किसी भी बीमारी से निजात मिल सकती है। इसका कोई भी गलत असर शरीर पर नहीं पड़ता है। इस मौके पर सुनील, विंध्याचल, अंशु, आशा सिंह, रंजना राय, कविता सिंह, साधना यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें