फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के प्रतिनिधि बने रामदर्शन, हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर सांसद मुलायम सिंह यादव ने पूर्व मंत्री रामदर्शन यादव को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। रामदर्शन के सदर सांसद का प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष है। शनिवार को मेहनगर में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार सदर सांसद मुलायम सिंह यादव द्वारा पूर्व मंत्री रामदर्शन यादव को प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर शनिवार को मेंहनगर स्थित खान राइस मिल्स में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सुहेल अहमद खां, आमिर खां, रुल्ली यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक मोड़ पर शुक्रवार की शाम को रामदर्शन यादव के मुलायम सिंह का प्रतिनिधि बनने पर समर्थकों ने मिठाई बांटी और खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, देवनाथ यादव, कपिल मौर्य, राम अवध राजभर, पप्पू यादव, जेपी यादव, कालिका मास्टर, शिवचंद, शैलेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें