फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। बाद में मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन को हम छीनने नहीं देंगे। पूर्व महामंत्री वेदपाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। प्रांतीय मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा में एक दिन शपथ लेने पर अनुमन्य कर दी गई। साथ ही पारिवारिक पेंशन भी अनुमन्य कर दी गई है। जबकि पूरे जीवन सरकारों की सेवा करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन छीन ली गई। जो अन्यायपूर्ण और अनैतिक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। पांच सितंबर को राज्य मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना देंगे। धरने मेें संभल यादव, रामबचन यादव, श्यामप्यारे यादव, शिवप्रकाश चौबे, विवेक ङ्क्षसह, राजेंद्र यादव, कमलेश पांडेय, राजेश, कृष्णानंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। धरने का संचालन जिलामंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें