फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खाली दुकान में एटीएम लगवाने के नाम पर हड़प लिए 1.30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना के हरवंशपुर मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति से किरायेदा वकील ने खाली दुकान में एटीएम लगवाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज दो किस्तों में 1.30 लाख रुपये लेने के बाद कमरा छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित ने सिधारी थाने में उसके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। तहरीर मे हरवंशपुर मोहल्ला निवासी राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि मकान के नीचले हिस्से में एक दुकान भी खाली पड़ी थी। अप्रैल 2021 में खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर सुनील यादव नाम का एक व्यक्ति उसके घर पर बतौर किरायेदार रहने के लिए आया। कुछ दिनों बाद उसने नीचे खाली पड़ी दुकान में एटीएम लगवा देने की बात कही। दो बार में उसने कुल 1.30 लाख रुपये ले लिए। काफी दिन तक जब एटीएम नहीं लगा तो दबाव बनाने पर वह उसकी गैर मौजूदगी में किराये का कमरा भी छोड़कर फरार हो गया और नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुनील यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें