फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की छापेमारी में 13 किग्रा पॉलिथीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय कस्बे में सोमवार को दिन में एसडीएम अरविंद कुमार ने पॉलिथीन के प्रयोग पर लगाम लगाने को लेकर छापेमारी की कार्रवाई किया। इस दौरान लगभग 13 किलो पॉलिथीन बरामद किया गया। वहीं पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर 33 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही साढे बारह हजार रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में ईओ विनय कुमार मिश्रा व नगर पंचायत की टीम सोमवार को दिन में डेढ़ बजे अचानक ही बाजार में धमक पड़ी। इस दौरान बजार में मकर संक्रांति को लेकर दुकाने सजी हुई थी और लोग लईया, चूड़ा, गुड़, गजक, गट्टा आदि की खरीद कर रहे थे। लगभग सभी दुकानों व ठेलों पर पॉलिथीन में सामान बेच रहे थे। टीम के बाजार में उतरते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ईओ विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि विनोद पुत्र बाला पर 10 हजार का जुर्माना लगा, जिसमें 4 हजार रुपये जमा करोय गये। कुबेर पर 5000 रुपये जुर्माना लगा जिसमें 1 हजार जमा कराया गया। त्रिलोकी पुत्र लल्लन गुप्ता 5,000 जुर्माना ,जिसमें 5,000 रुपये जमा कराया गया। अरमान पुत्र सगीर 1000 जुर्माना ,जिसमें 1000 जमा हुआ। भगवान पुत्र मूलचंद 10,000 जुर्माना लगा और 1000 रुपये जमा कराया गया। लछिमन चाट वाले पर 200 जुर्माना लगा कर पूरा जुर्माना जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें