फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली समस्या के 1296 मामले आए और 20.50 लाख का राजस्व मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के खंड कार्यालयों पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय बिल संशोधन मेगा कैंप लगाया गया इसमें बिल गड़बड़ी के अधिक मामले आए। छह वितरण खंडों में 1296 मामलों आए और 20.50 लाख का राजस्व जमा किया गया।
विज्ञापन

बिल संशोधन, नए कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने सहित उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को वितरण खंड शहर, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर, मुबाकरपुर और कप्तानगंज में बिल संशोधन मेगा कैंप लगाया गया।
कैंप में 1196 मामले आए। इसमें सबसे ज्यादा मामले बिल संशोधन के थे। कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि कुछ का एक सप्ताह का उपभोक्ताओं को समय दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, विधा परिवर्तन के मामले भी छाए रहे। जिन उपभोक्ताओं की बिल बढ़कर आई थी। उसका संशोधन किया गया। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस लिया।
फूलपुर: विद्युत वितरण खंड सब स्टेशन फूलपुर परिसर में मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान डिविजन का लगभग 17 लाख राजस्व जमा हुआ। उपखंड अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि विद्युत से जुड़ी सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है।
पहले दिन 157 उपभोक्ताओं का समाधान किया गया। इसमें 28 लोगो की भार वृद्धि, 17 लोगों का विधा परिवर्तन किया गया। यह शिविर 19 जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता केके वर्मा, जेई मनीष कुमार आदि मौजूद थे।
महाराजगंज: सब स्टेशन गुलवा गौरी बिलरियागंज में उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए कैंप लगाया गया। इसमें 1912 पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण किया गया।
300 उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर आए। कई त्रुटिपूर्ण बिलों को सही किया गया जबकि कुछ बिलों के संशोधन के लिए सप्ताह भर का समय लिया गया।
20 उपभोक्ताओं की भारवृद्धि और विधा परिवर्तन किया गया। नया मीटर लगाने के 15 और परिसर से बाहर मीटर करने के 21 मामले आए। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने कैंप का निरीक्षण किया। इस मौके पर एक्सईएन डीके अग्रवाल, राधेश्याम यादव, एसडीओ तुषार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। सरायमीर: मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में 110 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इसमें मीटर के 50, बिल संशोधन के 40, विधा परिवर्तन के 10 मामले शामिल थे। इस मौके पर जेई सुनील तिवारी, प्रमोद कुमार अग्रहरि, सर्वेश यादव, दिनेश आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें