फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंतरजनपदीय स्थानांतरण में 129 शिक्षकों को किया कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक परिषद से संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिका अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत शनिवार को जिले से रिलीव किए गए। उक्त शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने आजमगढ़ से अन्य जनपदों के लिए रिलीविंग आदेश दे दिए। अब तक कुल 129 शिक्षक व शिक्षिकाओं को अन्य जनपद के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए समीर कुमार ने प्रत्येक शिक्षक व शिक्षिका से कार्यमुक्त आदेश देते हुए उनसे पूछा गया कि कार्यमुक्त आदेश के संबंध में किसी प्रकार कठिनाई तो नहीं हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए उपस्थित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को बताया कि कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो उन्हें स्वयं अवगत कराएं। कार्यालय में शिक्षक व शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त किए जाने की कार्यवाही गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें