फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरात और डिबेट में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। जुमन तहजीबुल बयान तलबा की ओर से गुरुवार रात कार्यक्रम जामिया शारैया फैजुलोलूम शेरवा ईदगाह में हुआ। शुभारंभ मो. राशिद के तिलावते कुरान से हुआ। नात का नजराना मो. मुदस्सिर ने पेश किया। अध्यक्षता मुफ्ती अशफाक अहमद आजमी और संचालन मौलाना मो. अफजल आजमी ने की। इस दौरान छात्रों ने किरात और डिबेट में भाग लेकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुफ्ती अशफाक अहमद आजमी ने कहा कि आज जमाने की जो चुनौतियां हैं, उनका बेहतर अंदाज में जवाब देने की जरूरत है। छात्रों को सीखने और अपनी सलाहियत में निखार पैदा करने के लिए मदारिस इस्लामिया ही है। यहां शरियत पर अमल करने के साथ एक बेहतरीन शहरी बनकर कैसे जिन्दगी गुजारनी चाहिए, सिखाया जाता है। मौलाना अनीस अहमद इस्लाही ने कहा कि कम उम्र के छात्रों ने जिस अंदाज में डीबेट पेश किया वह सलाहियत एवं काबलियत को बयान करता है।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान उजैर आजमी, द्वितीय मो. अरहम अफजल, तृतीय इम्तेयाज अहमद ने हासिल किया। मो. इम्तेयाज ने अरबी भाषा, मो. आदिल ने हिंदी भाषा, मो. अब्दुल्लाह फारसी भाषा, मो. काजिम शीराजी अंग्रेजी भाषा में तकरीर की। मो. फैसल कलीम, हबीबुररहमान ने अपनी टीम के साथ ऽकाबा पर पड़ी पहली नजर ऽपेश किया तो दर्शक झूम उठे। डेबिटऽग्लोबल वार्मिंग एंड चैलेंजेसऽ विषय पर हुआ। इसमें एंकर मो. अहसन अजीम ने अपने पैनल के साथ पेश किया। कौन देगा जवाब कार्यक्रम में छात्रों ने बहुत ही अच्छे ढ़ंग जवाब से देकर पुरस्कार हासिल किया। इस अवसर पर सेराज अहमद, शहीदुल कासमी, मो. फैसल आजमी, इरशाद अहमद, अब्दुल अजीम, लईक अहमद प्रधान, मो. अंजर, इमरान अहमद आदि थे। पुरस्कार वितरण मुफ्ती अशफाक अहमद आजमी ने किया। समापन भी दुआ के साथ हुआ। मो. अफजल आजमी, मो. आजम ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें