आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन सिंह गुट ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार की चेतावनी देने के लिए गुरुवार को डीएवी इंटर कालेज से मशाल जुलूस निकाला। जो जिलाधिकारी कार्यालय होते कलेक्ट्रेट चौराहा पर जाकर समाप्त हुआ। मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि आठ मार्च से शुरु होने जा रहे बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार करने के लिए चारों मूल्यांकन केंद्र पर संघर्ष समिति गठित कर नौ सूत्रीय मांगों को पूरी होने तक मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाए जाने का आहवान किया। मशाल जुलूस में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विनय कुमार सिंह, जिला मंत्री लव कुमार राय, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार राय, श्याम बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिव नारायण सिंह, विवेक राय, श्याम बहादुर, विष्णु वाष्र्णेय, अशोक कुमार, दीपक राय, अरुण मिश्रा, अखिलेश, प्रभुनाथ मिश्र रमेश शुक्ल आदि शिक्षक शामिल रहे।