फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीसी मार्ग पर कराया खड़ंजे का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठेकमा विकास खंड के हरईरामपुर में आरसीसी मार्ग पर खड़ंजा निर्माण का भुगतान कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। उनसे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के आशीष राय ने डीएम को बताया कि हमारे द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों के संबंध में जन सूचना मांगी गई थी। प्राप्त जन सूचना में पूर्व प्रधान ने वर्ष 2013-14 में इंद्र प्रकाश के चक से संपत सरोज के घर तक लगभग 235 गुणा 2.50 मीटर में खड़ंजा के निर्माण का कार्य दर्शाया है। जबकि उक्त कार्य को वर्ष 2013-14 में ही पूर्व विधायक की निधि से आरसीसी का निर्माण कराया गया है। इससे ये जाहिर होता है कि ग्राम प्रधान ने कूट रचित पत्रावली बनाकर इसका भुगतान कराया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से टीम बनाकर उक्त शिकायत की जांच कराकर पूर्व ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और टेक्निशियन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर आशीष राय, काशीनाथ, श्रीनाथ राय और आशुवेंद्र राय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें