फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार कंबल और पांच सौ पौधों का हुआ वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लाइफ लाइन फाउंडेशन, भारतेंदु ह्यूमन केयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी और आकांक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आओ मिलकर खुशियां बांटे कार्यक्रम के तहत रविवार को डीएवी कॉलेज स्थित कांशीराम आवास कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कंबल वितरण, पौध वितरण, मेडिकल हेल्थ कैंप सहित कई कार्यक्रमों का आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आजमगढ़ शिवाकांत द्विवेदी और आकांक्षा समिति की सचिव अर्चना द्विवेदी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डीएम ने कहा कि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने लोगों को ओडीएफ के महत्व को भी बताया। न्यूरो सर्जन डा. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि आज बीमारियों का सबसे बड़ा कारण लोगों का खुले में शौच जाना है। ऐसे में हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि खुले में शौच न जाएं। अर्चना द्विवेदी ने कहा कि हम सबको यह निर्णय लेना चाहिए कि खुले में हम अपने घर की बहू और बेटियों को शौच नहीं जाने देंगे। डा. गायत्री ने कहा कि आज जरूरत है कि समाज के हर वर्ग के लोग ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करें। इस दौरान लाइफ लाइन फाउंडेशन द्वारा जहां 1000 कंबल का वितरण किया गया। वहीं, प्रशासन के सहयोग से 188 लोगों को रूबेला का इंजेक्शन लगवाया गया। भारतेंदु ह्यूमन केयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी ने 680 कार्ड जरूरतमंद लोगों के बनाए। इनकी ओपीडी शहर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में फ्री होगी। प्रशासन के सहयोग से 500 पौधों का भी वितरण किया गया। फ्री मेडिकल कैंप में कुल 778 लोगों का चेकअप कर उनमें दवाओं का वितरण किया गया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्त, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सीएमओ डा. रविंद्र कुमार, आईएमए की डा. स्वास्ति सिंह, डा. अर्चना मैसी, अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे, पूविआ के प्रवीण सिंह, नित्यानंद मिश्रा, राकस के अरविंद चित्रांश, मणिंदर सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक डा. पीयूष सिंह यादव रहे जबकि संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें