फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के शासन में हो रही संविधान और लोकतंत्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में हुई बलात्कार की घटना को लेकर सपा द्वारा धरना देने पर पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमे को लेकर बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पुलिस प्रशासन अंग्रेजी हइुकूमतों की पुलिस की तरह अन्याय, अत्याचार, लूट, बलात्कार के विरुद्घ लड़ाई लड़ने वालों के विरुद्घ मुकदमें दर्ज कर उनको डराना चाहती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाना तानाशाही का द्योतक है। सपा संघर्षों की कोख से पैदा हुई है। अन्याय के विरुद्घ लड़ाई लड़ना डा. लोहिया और मुलायम सिंह यादव ने सिखाया है। कितने भी मुकदमें दर्ज हो जाए सपा जोर, जुल्म और ज्यादती के विरुद्घ एक बार थाने पर धरना नहीं हजारों बार देगी। जनता को न्याय दिलाने के लिए सपा के लोग मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। दलित शिक्षिका को न्याय दिलाने के लिए सपा संघर्ष करेगी। 18 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सपा के विधायक जोरदार तरीके से उठाएंगे। सत्रावसान के बाद इन बिंदूओं को लेकर सभी थानों पर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। पीड़िता शिक्षिका के मामले में अगर जरूरत पड़ी तो सपा हाईकोर्ट जाएगी और उसे न्याय दिलाकर दम लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें