आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को जनता इंटर कालेज निजामाबाद, शंकरजी इंटर कालेज कटवां गहजी, राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करया गया। इस प्रतियोगिता में जनता इंटर इंटर कालेज निजामाबाद की चांदनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शंकर जी इंटर कालेज कटवां गहजी की छात्रा साक्षी पांडेय ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ की सृष्टि गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा को 21000 रुपया, द्वितीय को 11000 रुपया और तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा को 7000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।