फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस जीतने के बाद घर पहुंचे सुल्तान का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बलिया शहर में लगे ददरी मेला में मंगलवार को चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेतक प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड, उत्तराखंड के लगभग दो दर्जन नामी गिरामी घोड़ों ने भाग लिया। कई प्रदेशों के घोड़ों के साथ रेस में दौड़ लगा रहे सुल्तान ने दूसरा स्थान पाकर शील्ड पर कब्जा किया। मालिक सलाहुद्दीन को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। बुधवार को बलिया जनपद से सुबह 10 बजे छीहीं अपने गांव पहुंचने पर सुल्तान का गांव वालों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। राजेंद्र सिंह ने कहा कि सुल्तान ने अब तक आधा दर्जन घुड़दौड़ प्रतियोगिता जीतकर सलाहुद्दीन को शील्ड और ट्राफी दिलाई है। प्रतियोगिता से पहले सुल्तान को एक महीने तक रोजाना वर्जिश कराई जाती थी। शरीफ, अशरफ, नदीम, इरशाद, दिलशाद, रेहान, बबलू, आसिफ, आबिद, हाजी शमसुद्दीन, बदरे आलम, उस्मान, उवैद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें