आजमगढ़। भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ओर जिला समन्वय समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में तृतीय और चतुर्थ कर्मचारियों ने वेतन निर्धारण की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष अंगद कुमार यादव की अध्यक्षता में हड़ताल किया। अंगद कुमार ने कहा कि तृतीय ओर चतुर्थ कर्मचारियों का वेतन निर्धारण एक जनवरी 2017 से लागू किया जाना था, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के कटेगरी वन और कटेगरी टू के अधिकारियों का वेतन निर्धारण हो चुका है। हड़ताल में सुशील कुमार यादव, विद्यांश जायसवाल, अजय त्रिपाठी, नितेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।