आजमगढ़। भाजयुमो ने जनपद के सभी विधानसभाओं में अपने मंडल पदाधिकारी मनोनीत कर उनकी सूची जारी कर दी है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि विधानसभा सदर के नगर मंडल से दीप्तेश सिंह, हाफिजपुर से अखिलेश कुमार गुप्ता, पल्हनी से गौरव पांडेय, रानी की सराय से चंदन चौधरी मुबारकपुर विधानसभा के मुबारकपुर नगर मंडल से राहुल बर्नवाल, अमिलो से प्रतीक सिंह, सठियांव से अभिषेक राय व जहानागंज से बालमुकुंद सिंह मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसी प्रकार सगड़ी विधानसभा के जीयनपुर, अजमतगढ़ और हरैया मंडल से क्रमश: अभिषेक मद्धेशिया, जय बहादुर चौहान, शिवम मिश्रा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेंहनगर विधानसभा के खरिहानी मंडल से अजय चौहान, तरवां से अजीत सिंह, मेंहनगर से सूर्यांशु सिंह पटेल और लालगंज विधानसभा के लालगंज मंडल से रजनीकांत त्रिपाठी, पल्हना से कवीन्द्र कुमार सिंह, ठेकमा से संतोष चौबे, दीदारगंज विधानसभा के पल्थी से रवि मौर्य, मार्टिनगंज से इन्द्रेश गुप्ता, मोहम्मदपुर से अरविन्द यादव मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फूलपुर के पवई मंडल से विवेक पांडेय, माहुल से हरिकेश गुप्ता, फूलपुर से गोविंद यादव इसी प्रकार अतरौलिया विधानसभा के अतरौलिया मंडल से कुलदीप यादव, अहरौला से सुखवेन्द्र सिंह, कोयलासा से सिद्धेश्वर तिवारी, गोपालपुर विधानसभा के कप्तानगंज मंडल से बृजेश जायसवाल, महाराजगंज से चन्दन सिंह, बिलरियागंज मंडल से सूरज राय व निजामाबाद विधानसभा के निजामाबाद मंडल से विजय प्रकाश प्रजापति, मिर्जापुर से अभिषेक त्रिपाठी एवं तहबरपुर से दुर्गा चौबे को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते अपने क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे में जन-जन को बताएं।