फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधुनष की सफलता को तय की गई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत दिवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्रधनुष अभियान की सफलता को लेकर बैठक हुई। जिसमें एमओआईसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रथम चरण 22 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक चलाया जायेगा। डीएम ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत टीकाकरण के लिए 0-02 वर्ष तक के कुल बच्चों की संख्या 1,32,971 तथा गर्भवती महिलाओं की संख्या 1,52,839 निर्धारित किया गया है। मिशन इंद्रधुनष अभियान के मानिटरिंग हेतु एएनएम 381, एलएचबी 80, आशा 3,655, पर्यवेक्षक 154, सेक्टर इंचार्ज 88, जोनल इंचार्ज 05 को नियुक्त किया गया है। मिशन इंद्रधनुष अभियान में कुल सेशनों की संख्या 3,107, जिसमें ग्रामीण हेतु 2,978 तथा शहरी क्षेत्र हेतु 129 है। उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में हर पीएचसी/सीएचसी पर अभियान के शुरूआत से पहले वैक्सीन की उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ उन्होने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के लिए संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी सेशन वाइज लगाए तथा उसकी सूची तैयार करें। उन्होने समस्त एमओआईसी, डीपीएम/बीपीएम मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए अपने कार्य को पूरी ईमानदारी तथा लगनशील होकर करें। बैठक में सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय, डॉ. विनय यादव, डॉ. परवेज अख्तर, समस्त संबंधित एमओआईसी, डीपीएम/बीपीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें