फरिहां। क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद संस्थान के सदस्यों ने जनपद में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर नारेबाजी की। संस्था के अध्यक्ष गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि विवि बन जाने से लाखों छात्रों को सहूलियत मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को जौनपुर और अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। हरिहरजी महाविद्यालय के प्रबंधक राम नरेश यादव ने कहा कि विवि बनने से लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। शारदा शिक्षण संस्थान के प्रबंधक विजय कुमार विश्वकर्मा ने भी विवि की मांग को रखा। केशव प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार यादव, गीता मिश्रा, रेखा यादव, रीता तिवारी, बालमुकुंद मिश्रा, विनय यादव, प्रभाकर यादव, संतराज यादव, राजेंद्र प्रसाद, धनंजय यादव, डब्लू मोदनवाल रहे।