फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाई गई अशोक धम्म विजयदशमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिशरण बुद्ध बिहार समिति के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में रविवार को दीक्षा दिवस और अशोक धम्म विजय दशमी मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बोधिसत्व बाबा साहब डा.बीआर अंबेडकर ने अपने 10 लाख अनुयायियों के साथ भदंत चंद्रमणि से बौद्ध धम्म की दीक्षा 14 अक्तूबर 1958 को नागपुर में लिया था। तभी से इस दिन को अशोक धम्म विजय दशमी के रुप में मनाया जाता है। बाबा साहब ने कहा था कि आप अपने सम्मान के लिए बुद्ध-धम्म- संग्रहण करें। इसमें बाबा साहब ने 22 प्रतिज्ञा दी। कहा कि बाबा साहब के समय में ज्योतिबाफुले, छत्रपति शाहूजी महराज और गायकवाड़ ने बहुजन समाज का अध्ययन किया। जिसके कारण उन्हें संघर्ष करने में उर्जा मिली और मानव के प्रति कल्याण की भावना जागृति हुई। अंबेडकर पार्क से अशोक धम्म विजय दशमी का जुलूस रोडवेज, पुराना पुल होता हरबंशपुर स्थित त्रिशरण बुद्ध बिहार जाकर समाप्त हुआ, जहां शपथ ग्रहण लिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भिक्षु नंदरतन थेरा, विशेष अतिथि भिक्षु चन्द्रिमा , प्रबंधक पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, डा. एसके सिद्धार्थ, फूलचंद भारती सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें