फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता ही प्रजातंत्र को मजबूत कर सकती है : गुरु प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद ने कहा कि साक्षरता ही प्रजातंत्र को मजबूत कर सकती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए साक्षरता पर सबको मिल जुलकर जोर देना होगा। शनिवार को रानी की सराय के रामसुंदरपुर स्थित पूर्वांचल पीजी कालेज में विश्व साक्षरता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की साक्षरता निरंतर बढ़ रही है लेकिन इसे और बढ़ाना होगा। कालेज के पंकज कुमार मिश्र वात्स्यायन ने कहा कि देश पढ़ेगा तभी देश बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश यादव, रामनरेश यादव, प्राचार्य डा. नीलम राय ने भी विचार रखे। संस्थापक डा. मातबर मिश्र ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है, उसके बेहतर प्रयास से शिक्षा को काफी बल मिलेगा। पवन मिश्र ने मुख्य अतिथि गुरु प्रसाद गुप्ता को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता श्री दुर्गाजी पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. वेदप्रकाश उपाध्याय और संचालन प्रवक्ता डा. प्रतिभा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें