आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम पांच से साढ़े छह बजे तक लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास शहरी, अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन की तीसरी वर्षगांठ तथा 29 को ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान सजीव वीडियो लिंक एनआईसी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। सभी डीएम को प्रसारण के लिए जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और अन्य लोगों को आमनंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। आमंत्रण भेज दिए गए हैं। पीएम एक लाख लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त जारी करेंगे। योजना के तहत जनपद के 1430 लोगों को लाभान्वित करने की योजना है। 15 लाभार्थी में एनआईसी में सीधे प्रधानमंत्री से मुखातिब भी होंगे। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। डूडा की ओर से लगभग 1300 लाभार्थियों की सूची तैयारी कर ली गई है।