फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में जुटेंगे कई ख्याति प्राप्त कवि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाबू कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति न्यास के तत्वाधान में रविवार की शाम एसकेपी इंटर कालेज में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस कवि सम्मेलन में कई ख्याति प्राप्त कवि अपने कविताओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहेंगे। आयोजक संस्था के प्रबंधक खड़क बहादुर सिंह ने बताया कि आजमगढ़ की माटी की महक राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, इस्कॉन चेयरमैन लखमेंदर खुराना और प्रदेश महामंत्री भाजपा शिव प्रकाश संयुक्त रूप से करेंगे। कवि सम्मेलन में डॉ. हरिओम पवार, अंजुम रहबर, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, अरुण जैमिनी, डॉ. विष्णु सक्सेना, पद्मश्री सुनील जोगी, गजेंद्र सोलंकी, अब्दुल गफ्फार, कविता तिवारी, शंभू शिखर, डॉ. अनिल बोझड़, अभय निर्भीक, विनम्र सेन सिंह सरीखे ख्याति प्राप्त कवि अपनी-अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि बाबू कृष्ण मुरारी स्मृति न्यास के माध्यम से जिले में शिक्षा के विकास के लिए काफी काम किये जा रहे है। संस्था इस वर्ष से आरकेएम मेमोरियल पुरस्कार की शुरूआत करने जा रही है। यह पुरस्कार संस्था में होने वाले वार्षिकोत्सव में शिक्षा, साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को प्रदान किया जायेगा। चयनित प्रतिभाओं को नकद राशि के साथ ही प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें