फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए 49 नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई। मंडल में इस परीक्षा के लिए 249813 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 93101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शिक्षा विभाग और प्रशासन की सक्रियता के चलते मंडल के तीनों जिलों में 49 नकलची/मुन्ना भाई पकड़े गए।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में शासन की मंशा के अनुरूप नकल पर लगाम लगाने की कवायद की गई। जिसका परिणाम रहा कि नकल के भरोसे परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान बलिया में सर्वाधिक 34 नकलची पकड़े गए। मऊ में 10 और आजमगढ़ में 5 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें